उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता हुआ, विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस हमारे कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए उनके श्रम को सम्मान देने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button