उत्तर प्रदेश

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1009 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1047643: रणवीर प्रसाद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में शून्य मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 0.1 मि0मी0 के सापेक्ष शून्य है। इस प्रकार प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 01 अक्टूबर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल औसत वर्षा 89.3 मिमी0 जोकि सामान्य वर्षा 32.9 मिमी0 का 271 प्रतिशत है। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 838.1 मिमी0 औसतन वर्षा हुयी है। जो कि अब तक की कुल सामान्य वर्षा 823 मिमी0 का 102 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश के किसी भी जनपदों में 25 मिमी0 या उससे अधिक वर्षा दर्ज नहीं की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी नदियां खतरे के जलस्तर से नीचे बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 09 जनपदों में 590 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 72 टीमें तैनाती की गयी है, 10250 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1546 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 100534 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 423393 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 1305544 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 446245.30 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 262739 ली0, ओ0आर0एस0 के 336882 पैकेट तथा क्लोरीन के 3426717 टेबलेट वितरित किया गया है। प्रदेश में 1209 बाढ़ शरणालय तथा 1313 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2356 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 1009 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1047643 है।

Related Articles

Back to top button