उत्तर प्रदेश

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 27625 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 614087 है: रणवीर प्रसाद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं। गत 24 घंटे में प्रदेश में 1.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 6.7 मि0मी0 के सापेक्ष 19 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 563 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 602.9 मि0मी0 के सापेक्ष 93 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राप्ती-बलरामपुर, गोरखपुर बूढ़ी, राप्ती सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर तथा रोहिन महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित सूचित किये गये हैं। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित कुल 41 जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 4196 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 912 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 35187 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 5047 सहित अब तक कुल 72562 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में 3850 लंच पैकेट सहित अब तक कुल 344925 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1089 बाढ़ शरणालय तथा 1293 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1037 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 27625 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 614087 है।

Related Articles

Back to top button