उत्तर प्रदेश

ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी जांच केन्द्र पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक करा सकता है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने दो कीर्तिमान स्थापित किये हैं, जिसमें से 02 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट करने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। इसी प्रकार से सर्विलांस टीम के माध्यम 14 करोड़ से अधिक लोगों का हालचाल लेते हुए उनसे कोविड-19 संक्रमण की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हाॅटस्पाॅट की संख्या कुछ बढ़ी है। इस समय प्रदेशभर में 8095 कन्टेनमेंट जोन हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन अवश्य करे। इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा भीड़भाड़ से दूर रहें।
श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तथा आर्थिक गतिविधियां को और बढ़ाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन से नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयां खुल रही है। 6.49 लाख नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयांें को 19,796 करोड़ रूपये का ऋण दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई एमएसएमई इकाईयों से लगभग 25 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, ये प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में युवा उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें बैंकर्स भी प्रतिभाग करेंगे तथा इन सम्मेलनों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से भी जोड़ा जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप से रोजगार व स्वरोजगार के विशेष अवसर सृजित किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निगमों, परिषदों, बोर्डों तथा प्रदेश सरकार के विभिन्न स्थानीय निकायों, जिनमें  विभिन्न विकास प्राधिकरणों तथा औद्योगिक विकास प्राधिकरण भी सम्मिलित हैं। इससे समन्वित रूप से प्रदेश के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार, स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाएंगे। इस प्रकार प्रदेश में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से सृजित रोजगार, स्वरोजगार सहित कार्य-योजना को मूर्तरूप देकर प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लाखों युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के लिये सक्षम बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी नौकरियां के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जा रही है। इस क्रम में कल मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लगभग 36 हजार बेसिक शिक्षा विभाग के नवचयनित शिक्षकांे को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। पिछले 03 वर्षों में लगभग 3 लाख 70 हजार लोगांे को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों से मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। किसानों से निरन्तर धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों से 277.29 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष से डेढ़ गुना से भी अधिक है। प्रदेश में 102 मक्का क्रय केन्द्र से अब तक किसानों से 3 लाख 52 हजार कु0 मक्का की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र से मूंगफली की भी खरीद तेजी से चल रही है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,79,972 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,03,08,636 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश देश में कोविड-19 की टेस्टिंग करने में पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1950 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,160 कोरोना के एक्टिव मामले में से 10,318 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,19,740 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,09,422 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2086 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1993 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 5,22,867 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 94.58 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,69,829 क्षेत्रों में 4,78,043 टीम दिवस के माध्यम से 3,00,33,652 घरों के 14,66,00,500 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 2440 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,52,093 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
श्री प्रसाद ने बताया कि कल मुख्यमंत्री जी द्वारा मेरा कोविड केन्द्र ऐप का लोकार्पण किया गया। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।  इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी जांच केन्द्र पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक करा सकता है। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी। प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को संक्रमण से दूर रखकर कोविड-19 की सेकेन्ड वेव से बचाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button