देश-विदेश

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 80.85 करोड़ से अधिक हुआ

पिछले 24 घंटों में 37,78,296 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक  अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 80 करोड़ (80,56,68,144) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 79,78,302 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

 आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,68,967
दूसरी खुराक 87,29,932
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,45,002
दूसरी खुराक 1,45,04,111
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 32,70,72,826
दूसरी खुराक 6,01,11,629
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 15,09,55,764
दूसरी खुराक 6,91,16,028
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 9,69,24,214
दूसरी खुराक 5,24,39,671
कुल 80,85,68,144

पिछले 24 घंटों में 43,938 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,15,105 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.72% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BV2Z.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 85 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 30,256 नए मरीज सामने आए हैं।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JH2A.jpg

वर्तमान में 3,18,181 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.95% हैं।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046CIR.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,77,607 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.36 करोड़ (55,36,21,766) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.07 प्रतिशत है जो पिछले 87 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.57 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 21 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 104 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ZD78.jpg

Related Articles

Back to top button