उत्तर प्रदेश

कल तक कुल मिलाकर 31,36,40,740 वैक्सीन की डोज दी गयी है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,26,523 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 295 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,11,67,064 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 223 लोग तथा अब तक कुल 20,49,102 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1463 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 28 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 6,22,550 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,66,313 तथा दूसरी डोज 13,01,59,712 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,25,114 तथा दूसरी डोज 92,30,131 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 49,64,573 तथा दूसरी डोज 2,39,846 दी गयी। कल तक 27,55,051 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,36,40,740 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button