उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण महाकुंभ के जरिए की पर्यावरण संतुलन की अनूठी पहल: डाॅ0 दिनेश शर्मा

लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा है कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने वृक्षारोपण महाकुम्भ के जरिए पर्यावरण को संरक्षित व संतुलित करने की अनूठी एवं ठोस पहल प्रारम्भ किया  है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महाकुंभ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक नई प्रकार की क्रंाति का आगाज हुआ है। यह विचार भारत छोडो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण महाकुम्भ के तहत आज यहां शाहजहां गार्डन, आगरा में वृक्षारोपण करने के बाद उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को गैस का सिलेन्डर दिया था और अब योगी सरकार जनता के लिए आक्सीजन का सिलेन्डर की व्यवस्था कर रही है। यह पेड जो आज लगाए जा रहे हैं वे आक्सीजन के सिलेन्डर की तरह ही हंै जो हमे स्वस्थ रहने में मददगार होंगे। यह पौधे जो आज लगाए जा रहे हैं वह आने वाली पीढियों के लिए वरदान साबित होंगे।

डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का असंतुलन व्यक्ति की शारीरिक क्षमताओं पर भी प्रभाव डालता है इस लिए सभी को इस महायज्ञ में बढ चढकर भाग लेना चाहिए। यह पौधरोपण का महाकुम्भ जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने में भी मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण  महाकुम्भ के जरिए पौधरोपण की पुख्ता व्यवस्था की गई है तथा इसकी देखरेख के लिए पंचायत स्तर तक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे प्रदेश में आज 22 करोड पौधे लगाए जाएंगे। डाॅ0 शर्मा ने बताया कि केवल आगरा में ही पंचायत स्तर तक 28 लाख 64 हजार पौधे लगाए जाएंगे। आगरा में 25 विभागों के लिए अलग अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रो0 एसपी सिंह बघेल, क्षेत्रीय सांसद श्री राजकुमार चाहर तथा विधायकगण श्री राम प्रताप सिंह चैहान, श्री महेश गोयल, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, श्री चैधरी उदयभान सिंह, डाॅ0 जी0एस0 धर्मेश सहित प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा श्रीमती आराधना शुक्ला, जिलाधिकारी आगरा एन0जी0 रवि कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जे0 रिभा ने भी वृक्षारोपण किया।

Related Articles

Back to top button