उत्तर प्रदेश

हरियाणा में मतदान के दिन उ0प्र0 के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने हरियाणा में 21 अक्टूबर, 2019 को होने वाले विधान सभा के आम चुनाव के दिन उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2019 दिनांक 21.10.2019 को होगा। इस मतदान के लिए हरियाणा राज्य के उन मतदाताओं को जिनमें उत्तर प्रदेश के दैनिक श्रमिक भी सम्मिलित हैं तथा जो आजीविका के संबंध में उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं, को सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button