Friday , March 13 2026

खाते में ज़ीरो बैलेंस? नो टेंशन! अब मम्मी-पापा या दोस्त के अकाउंट से सीधा करें पेमेंट, UPI लाया ‘जादुई’ फीचर

सोचिए,आप किसी दुकान पर सामान खरीदने गए… स्कैन करके पेमेंट करने लगे और स्क्रीन पर मैसेज आया -‘Insufficient Balance’ (खाते में पैसे नहीं हैं)!कितनी शर्मिंदगी और परेशानी होती है,है न?या फिर,किसी इमरजेंसी में आपको तुरंत पैसे भेजने हैं,पर आपके अकाउंट में उतने पैसे ही नहीं हैं।तो,अब आपकी इस सबसे बड़ी टेंशन को हमेशा के लिए खत्म करने के लिएBHIM UPIऐप एक ऐसा क्रांतिकारी और‘जादुüई’फीचर लेकर आया है,जिसके बारे में सुनकर आप भी कहेंगे – “वाह! ये तो कमाल है!”इस शानदार फीचर का नाम है‘यूपीआई सर्कल’ (UPI Circle)।तो आखिर यह‘जादू’काम कैसे करता है?यह कोई जादू नहीं,बल्कि भरोसे का एक‘डिजिटल बंधन’है।इसे ऐसे समझिए:मान लीजिए,एक पिता अपने कॉलेज में पढ़ने वाले बेटे और अपनी पत्नी को अपने भरोसे के‘सर्कल’में जोड़ता है।अब क्या होगा?:अब बेटा,जब अपनी स्कूल की फीस या कैंटीन का बिल देगा,तो वह अपने फोन से पेमेंट कर सकेगा,लेकिन पैसा कटेगा सीधापिताजी के बैंक अकाउंट से!जी हां,भले ही बेटे के अपने अकाउंट में एक भी रुपया न हो!यानी,यह एक‘फैमिली अकाउंट’जैसा हैUPIसर्कल आपको एक‘प्राइमरी यूजर’ (जैसे- घर का मुखिया) बनने और अपने भरोसे के लोगों (जैसे- पत्नी,बच्चे,भाई-बहन या दोस्त) को‘सेकेंडरी यूजर’के रूप में जोड़ने की सुविधा देता है। ये सभी लोग आपके ही एक बैंक अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे।तो क्या कोई भी कितना भी पैसा निकाल लेगा?नहीं! कंट्रोल आपके हाथ में हैइसकी सबसे खूबसूरत बात यही है। कंट्रोल हमेशा प्राइमरी यूजर,यानी आपके ही हाथ में रहेगा।लिमिट तय करें:आप हर सदस्य (जैसे- बेटा या पत्नी) के लिए एकखर्च की लिमिटतय कर सकते हैं कि वे एक दिन या एक महीने में कितना पैसा खर्च कर सकते हैं।दो तरह का अप्रूवल:ऑटो-अप्रूवल:आप चाहें तो सेट कर सकते हैं कि एक निश्चित रकम तक का पेमेंट बिना आपसे पूछे ही हो जाए (जैसे- बच्चे की स्कूल कैंटीन के लिए₹500तक)।मैन्युअल अप्रूवल:या फिर आप यह भी सेट कर सकते हैं कि जब भी कोई पेमेंट करे,तो पहले आपके फोन पर एकअप्रूवल रिक्वेस्टआए। जब आप उसे‘अप्रूव’करेंगे,तभी पैसा कटेगा।क्यों है यह‘गेम-चेंजर’फीचर?इमरजेंसी में सबसे बड़ा सहारा:अब इमरजेंसी में आपको किसी को पैसे भेजने के लिए अपने अकाउंट में बैलेंस चेक करने की टेंशन नहीं रहेगी।बच्चों और बुजुर्गों के लिए वरदान:यह उन बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है जो हॉस्टल में रहते हैं,या उन बुजुर्ग माता-पिता के लिए जो बार-बार आपसे पैसे मांगने में झिझकते हैं।फ्रॉड का खतरा कम:जब हर पेमेंट आपकी नजरों के सामने या आपकी इजाजत से होगा,तो धोखाधड़ी का खतरा भी कम हो जाएगा।कैसे एक्टिवेट करें? (बहुत आसान है)बस अपनेBHIM UPIऐप को अपडेट करें, ‘UPI Circle’सेक्शन में जाएं और‘Add Member’पर क्लिक करके अपने भरोसे के लोगों को जोड़ना शुरू कर दें।यहUPIकी दुनिया में एक बहुत बड़ा और शानदार कदम है,जो हमारे डिजिटल लेन-देन को और भी ज्यादा आसान,सुरक्षित और‘पारिवारिक’बनाने वाला है।