Saturday , January 31 2026

अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं] श्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजसिद्धार्थनगर में प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मनरेगा योजना को खत्म नही किया गया है बल्कि जी राम जी के रूप में125 दिन का रोजगार के रूप में परिवर्तित किया गया है। जब तक जी राम जी को लागू नही किया जायेगा, तब तक मनरेगा चलेगा। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया है जो आवास पा गये है उनको बधाई। जो अवशेष बचे है उन्हें भी दिया जायेगा।प्रशासनिक समीक्षा: विकास कार्यों में तेजी के निर्देशकलेक्ट्रेट भवन में जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।• परियोजनाओं की प्रगति: निर्माणाधीन और विकासशील परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।• कठोर निर्देश: श्री मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।