देश-विदेश

ककरोला निगम विद्यालय में बनाई गईं 25 से अधिक आकर्षक वाल पेंटिंग

नई दिल्ली : स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 और आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर नजफगढ़ जोन के प्राथमिक विद्यालय ककरोला में 25 से अधिक सुंदर व आकर्षक वाॅल पेंटिंग बनाई गई।

यह पेंटिंगस मुख्यता विविध विषयों जैसे की राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता आंदोलन, स्वास्थ्य, व्यायाम, योगा आदि पर बनाई गई है। इन सुन्दर  पेंटिंग को  बनावाने का उद्देश्य विद्यालय के  सौंर्दीयकरण के साथ साथ छात्रों को महत्वपूर्ण विषयों जैसे कि राष्ट्रवाद, स्वच्छता व व्यायाम के बारे में जागरूक करना है। नजफगढ़ जोन के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार की पेंटिंग बनाई जा रही है। दक्षिणी निगम द्वारा सभी जोन में इस प्रकार की वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है और नागरिकों द्वारा इन वॉल पेंटिंग को सराहा भी जा रहा है। क्षेत्र के कई आर.डब्ल्यू.ए. ने भी निगम से मांग की कि उनके क्षेत्र में भी ऐसी पेंटिंग बनाई जाए। दक्षिणी निगम ऐसी पेंटिंग मुख्यता ढलाव घरों, सार्वजनिक शौचालयों, प्राथमिक विद्यालयों, निगम कार्यालयों आदि की दीवारों पर बनवा रहा है।

Related Articles

Back to top button