देश-विदेश

गजब:भारतीय मूल के इस व्यक्ति ने हनीमून पर खर्च कर दिए एक, दो करोड़ नहीं ​बल्कि पूरे…

कहते हैं ना अमीरों के शौक ही निराले होेते हैं। अब इसे ही देखिए। ब्रिटेन के रहने वाले भारतीय मूल के बिलेनियर बिजनेसमैन महमूद कमानी के बेटे कमानी अदम की शादी के बाद अब उनका महंगा हनीमून भी सुर्खियों में है। कपल हनीमून के लिए अफ्रीकन कंट्री तंजानिया पहुंचा था, जहां इनकी तीन हफ्तों की ट्रिप के दौरान करीब 8 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसमें प्राइवेट सफारी से लेकर अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव होटल में ठहरना भी शामिल था।
बता दें कि अदम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड शारलॉट मैकहेल से लेक कोमो में शादी की। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे, जहां उन्होंने 3 हफ्तों के भीतर 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

अरबपति कपल ने शादी के बाद लग्जरी हनीमून के लिए अफ्रीकन कंट्री तंजानिया को चुना। वो तीन हफ्तें तक वहां ठहरे। उन्होंने अपने हनीमून के लिए प्राइवेट सफारी भी बुक की थी। उनके लिए अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव होटल बुक किया गया था। इस होटल को स्पेशली उनके लिए ही सजाया गया था। वहीं इस सफारी की प्रमुख बात यह थी कि इसमें दोनों के अलावा किसी को एंट्री नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button