उत्तर प्रदेश

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन सचेत, शहर में देखी साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शनिवार को वाराणसी में हो रहा है। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से सचेत है। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष सक्रियता देखी गई।

नगर निगम के पदाधिकारियों ने कर्मियों के साथ शहर के विभिन्न जगहों पर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की बात कही। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम ने काल भैरव मंदिर व आसपास, दशाश्वमेघ घाट, बेनिया पार्क व खिड़किया घाट आदि का निरीक्षण किया। यहां पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया, ताकि किसी तरह की चूक नहीं रह जाए। साथ ही अलग-अलग जगहों पर स्मार्ट सिटी के कार्यों का भी अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सचेत रहने व सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया। आलम यह था कि देर शाम तक नगर निगम के पदाधिकारी पूरी तरह से सक्रिय रहे, ताकि तैयारी में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए।

उप मुख्यमंत्री नगर में, कई शैक्षिक कार्यक्रमों में लेंगे भाग

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा दो दिवसीय काशी यात्रा पर शुक्रवार को देरशाम वाराणसी पहुंचे। प्रोटोकाल मुताबिक उप मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह दस बजे कालभैरव मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद नगर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सनबीम स्कूल, वरूणा में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर सवा बारह बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंचेंगे। नवनिर्मित शिक्षणेत्तर कर्मचारी फ्लैट्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक व वाराणसी मंडल के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात, दोपहर डेढ़ बजे डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कालेज गुरुधाम, कमच्छा में गुरु तेग बहादुर महाराज जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उप मुख्यमंत्री शाम चार बजे आर्य महिला महाविद्यालय, चेतगंज में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम सवा पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button