उत्तर प्रदेश

विभिन्न स्थानों पर हुआ जन विश्वास यात्रा का स्वागत

जन विश्वास यात्रा का रविवार शाम विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शाम पांच बजे जन विश्वास यात्रा के जैसे ही नूरपुर पहुंची तभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका आभा सिंह ने हजारों महिलाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान संजीव बालियान एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने गुब्बारे उड़ा कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, विनोद चौहान, कविश राणा तथा अवनी सिंह ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।

विधायक ने समर्थकों संग किया यात्रा का स्वागत

बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात मंडी समिति में पहुंची जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड के में घंटों यात्रा का इंतजार करना सराहनीय कार्य है। जनता का समर्थन काबिलेतारिफ है। आने वाले विधान सभा चुनाव में भी जनता भरपूर समर्थन करेगी और एक बार फिर योगी सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में कार्यक्रम सह संयोजक अरविद गहलौत, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत, विकास राजपूत, अजीत अग्रवाल, सरदार सरबजीत सिंह हुंडल, सरदार काकू चेयरमैन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अफजलगढ़ सरदार मलकीत सिंह, ग्राम प्रधान पुरैनी होरी सिंह, अनूप सिंह, डा. सुशील, सुरेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थी। वहीं यात्रा के नगीना पहुंचने पर क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, फूल सिंह चौधरी, पूर्व विधायक लवकुश कुमार,रोहित कुमार रवि, पूर्व विधायक सतीश कुमार, राजीव जयस समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की।

Related Articles

Back to top button