उत्तर प्रदेश

शहर में नहीं उठा कूड़ा, जनता में आक्रोश

बलिया : शहर में शनिवार को कूड़ा न उठने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों व चौराहों पर फैले कूड़े के ऊपर से ही लोगों को गुजरना पड़ा। शादी-विवाह का मौसम होने के कारण शहर में काफी भीड़ रही। कूड़े के आधी सड़क तक फैलने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जा रही थी। वाहन चालक भी उसके ऊपर से गुजरने से कतराते रहे। नगर पालिका परिषद की इस अनदेखी पर लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान काफी संख्या में भीड़ आई थी। इसके दूसरे दिन शहर की सफाई व कूड़ा न उठाने से परेशानी हुई। शहर के विशुनीपुर चौराहा, ऐतिहासिक टाउन हाल गेट, जापलिनगंज, सिविल लाइन क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा रहा। शादी विवाह के पत्तल आदि फेंके जाने से बदबू आने लगी थी। छुट्टा पशुओं का डेरा बन गया था। इसके चलते लोग मुंह पर रूमाल रख कर निकले।

Related Articles

Back to top button