
Cheapest nightclubs in Delhi with entry fee : भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के स्ट्रेस से थक चुके हैं?दोस्तों के साथ एक धमाकेदार पार्टी करने का मन है,लेकिन बजट की चिंता सता रही है?तो फिक्र छोड़िए! दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और स्ट्रीट फूड का ही शहर नहीं है,यहां की नाइटलाइफ़ भी लाजवाब है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे शानदार नाइटक्लब्स के बारे में बताने जा रहे हैं,जहां आप कम बजट में भी सुबह तक पार्टी का भरपूर मजा ले सकते हैं।1.किटी सु (Kitty Su)अगर दिल्ली के बेस्ट क्लब्स की बात हो,तो किटी सु का नाम टॉप पर आता है। बाराखंभा रोड पर स्थित यह क्लब अपने जबरदस्त म्यूजिक,शानदार माहौल और हाई-एनर्जी क्राउड के लिए जाना जाता है। अगर आप एक यादगार पार्टी का अनुभव चाहते हैं,तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।एंट्री चार्ज:₹500से₹10002.प्रिवी (Privee’)जो लोग सुबह तक डांस फ्लोर पर धमाल मचाना चाहते हैं,उनके लिए प्रिवी किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पार्टी सुबह5बजे तक चलती है! इस क्लब के शानदार कॉकटेल्स और ज़बरदस्त म्यूजिक युवाओं को अपना दीवाना बना देते हैं।एंट्री चार्ज:₹800से₹10003.केया क्लब (Keya Club)साउथ दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में मौजूद केया क्लब अपने स्टाइलिश और रंगीन माहौल के लिए बहुत पॉपुलर है। अगर आप दोस्तों के साथ एक शानदार और थोड़ी सोफिस्टिकेटेड पार्टी करना चाहते हैं,तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आप रात1बजे तक पार्टी का मजा ले सकते हैं।एंट्री चार्ज:₹800से₹10004.सोशल (Social)’सोशल’दिल्ली के युवाओं का फेवरेट अड्डा है। दिल्ली में आपको इसकी कई ब्रांच मिल जाएंगी। यह जगह अपने बजट-फ्रेंडली मेन्यू और कूल वाइब के लिए जानी जाती है। यहां आप कम पैसों में पूरी रात दोस्तों के साथ चिल कर सकते हैं।एंट्री चार्ज:₹800से₹10005.द सम्राट,चाणक्यपुरी (The Samrat, Chanakyapuri)चाणक्यपुरी का यह क्लब लेट-नाइट पार्टी के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। यहां आप रात10बजे से सुबह4बजे तक पार्टी कर सकते हैं। यह जगह न सिर्फ अपने पार्टी माहौल के लिए,बल्कि तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने के लिए भी बहुत फेमस है।एंट्री चार्ज:लगभग₹12006.न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (New Friends Colony)न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC)का क्लबिंग सीन वाकई में खास है। यहां के क्लब्स में आपको डीजे की धुन पर थिरकने के साथ-साथ बेहद कम दाम में स्वादिष्ट खाना भी मिल जाएगा,जो इसे स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए एक हॉटस्पॉट बनाता है।एंट्री चार्ज:लगभग₹10007.द इंपीरियल क्लब (The Imperial Club)दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस में मौजूद द इंपीरियल क्लब में आपको एक बहुत ही क्लासी और शानदार माहौल मिलेगा। अगर आप अच्छी जगह पर लाजवाब खाने-पीने के साथ एक यादगार शाम बिताना चाहते हैं,तो यहां जा सकते हैं।एंट्री चार्ज:₹800से₹1000
UK News