Friday , June 12 2026

जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर – सुरेंद्र दिलेर

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचे सुरेंद्र दिलेर, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत - surendra diler receives grand welcome in aligarh as state minister

प्रदेश में राजस्व विभाग को अधिक प्रभाव और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एनेक्सी भवन में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यमंत्री (राजस्व) श्री सुरेंद्र दिलेर ने की। इस दौरान विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
जनहित से जुड़े मामलों के तुरंत निस्तारण पर जोर
बैठक में भूमि संबंधी विवादों, चकबंदी कार्यों, भू-अध्याप्ति परियोजनाओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र दिलेर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं।
जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर
राज्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राजस्व विभाग को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक राजस्व सेवा निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध हो।
सुशासन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम
बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और लंबित मामलों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने तथा जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश जारी किए गए। बैठक में राजस्व परिषद, राहत आयुक्त कार्यालय, चकबंदी विभाग, भू-अध्याप्ति निदेशालय और अन्य संबंधित इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।