मनोरंजन

निरहुआ से आम्रपाली दुबे ने पूछा क्या देखते हो? भोजपुरी स्टार ने रोमांटिक अंदाज में दिया जवाब

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं।

एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर किया है जो ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वो अपने ईयरिंग्स ठीक कर रही हैं। उनके ठीक सामने निरहुआ बैठे हैं। अब निरहुआ के सामने आम्रपाली हो और कुछ मस्ती ना हो ऐसा हो सकता है क्या। आम्रपाली ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘कहां देख रहे हो दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)’। एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल है।

इस पर सुपरस्टार निरहुआ ने भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा ‘तुझे देखें मेरी आंखे इसमें क्या मेरी खता है ‘। निरहुआ का यह रिप्लाई सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। फैन्स को इन दोनों स्टार्स की जोड़ी खूब पसंद आती है। यूं तो आम्रपाली दुबे ने कई स्टार्स के साथ काम किया है लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ के साथ इनकी जोड़ी पर्दे पर धमाल मचा देती हैं। फैन्स को दोनों स्टार्स के फिल्म और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली और निरहुआ आने वाली फिल्म ‘आई मिलन की रात’ में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी निरहुआ संग आम्रपाली का जादू देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button