
Crime News: प्रेम प्रसंग के एक मामले ने गुरुवार को भयावह रूप ले लिया। अपनी प्रेमिका के बुलावे पर आए एक युवक की उसी लड़की के परिजनों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह दुखद घटना पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में घटी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।मृतक की पहचान 21 वर्षीय रिशु कुमार (पिता नवीन पासवान, निवासी राजघाट ग्रील) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि रिशु का अमारी गाँव की एक लड़की कोमल से प्रेम प्रसंग था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कोमल ने रिशु को फोन करके अपने घर बुलाया था। लेकिन जैसे ही रिशु वहाँ पहुँचा, लड़की के पिता प्रकाश सहनी, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने उस पर जानलेवा हथियार से हमला कर दिया।लाठी-डंडों औरधारदार हथियारों से हुई बेरहमी से पिटाई में रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उसकी माँ और बहन मौके पर पहुँचीं, लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। परिवार का आरोप है कि रिश्तेदारों ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर मामला उठाया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।डॉक्टरों नेरिशु को पटना आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। गंभीर हालत में रिशु को पहले पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे पटना आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। लेकिन गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मां और बहनें रो-रोकर बेकाबू हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जघटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। धमदाहा थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि मृतक के पिता नवीन पासवान के बयान पर 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
UK News