उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी लोगों को शुभ कामनाएं दी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी लोगों को शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

      श्री यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में जुटना होगा। हमें इस पर्व पर उत्साह के साथ समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

       प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनायें। हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button