उत्तर प्रदेश

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,32,727 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,97,00,503 सैम्पल की जांच की गयी है। 1,17,605 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 35 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 34 लोग तथा अब तक कुल 16,85,819 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 419 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 303 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,517 क्षेत्रों में 6,48,698 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,71,544 घरों के 17,24,34,247 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। पहली डोज 5,11,23,307 तथा दूसरी डोज 94,83,456 तथा कल तक कुल 6,06,06,763 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि कल 7,20,960 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button