देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 108.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 20,75,942 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 108.21 करोड़ (1,08,21,66,365) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,09,75,652 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,79,576
दूसरी खुराक 92,63,326
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहलीखुराक 1,83,72,573
दूसरी खुराक 1,60,27,565
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 42,39,18,322
दूसरी खुराक 15,03,76,212
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 17,62,24,682
दूसरी खुराक 9,89,98,585
60 वर्ष से अधिक पहलीखुराक 11,05,34,942
दूसरी खुराक 6,80,70,582
कुल 1,08,21,66,365

पिछले 24 घंटों में 12,432 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.24% है। यह मार्च,2020 के बाद से सबसे अधिक है

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 133 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 10,853 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 1,44,845 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 260 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,19,996 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 61.48 करोड़ (61,48,85,747) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.28 प्रतिशत है जो पिछले 44 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.18 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 69 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button