
हिंदू धर्म के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद उसका नामकरण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। बच्चे के नाम का उसके जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए ज़्यादातर लोग बच्चे का नाम सोच – समझकर चुनते हैं। लोग इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि बच्चे के नाम का अर्थ शुभ हो।नज़दीक आ रही है। अगर दिवाली के आसपास घर में बेटी या बेटे का जन्म होता है, तो उसके लिए गणेश या लक्ष्मी से जुड़ा कोई अनोखा नाम रखा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि दिवाली के दौरान घर में जन्मे बच्चे के लिए आप किस तरह का नाम चुन सकते हैं। यहाँ आपको अनोखे नाम के साथ-साथ उसके अर्थ की भी जानकारी दी गई है।बेटे के लिए अनोखा नामअथर्व – अथर्व का अर्थ है ज्ञान। अथर्व भगवान गणेश का एक नाम भी है और चार वेदों में से एक है। अगर आपके बेटे की राशि अ अक्षर से शुरू होती है, तो आप उसका यह नाम रख सकते हैं।शुभम – शुभम का अर्थ भी सौभाग्य लाने वाला, कर्मों में सकारात्मकता लाने वाला, यानी गणेश जी होता है। आप अपने बेटे का नाम शुभम भी रख सकते हैं।विनायक – गणेश जी को विनायक भी कहते हैं, जिसका अर्थ है विघ्नहर्ता। यह एक सुंदर और अनोखा नाम है।कविश – कविश नाम का अर्थ कवियों का राजा होता है और यह नाम भी भगवान गणेश से संबंधित है।गौरीक – आप अपने बच्चे के लिए गौरीक नाम भी चुन सकते हैं। भगवान गणेश को कई नामों से पुकारा जाता है, जिनमें से एक यह नाम भी है।अद्वैत – अद्वैत नाम का अर्थ है अद्वितीय। जैसा कोई और नहीं। जैसे भगवान गणेश सभी देवताओं में सबसे अनोखे और विशेष हैं।अश्रुत – अश्रुत का अर्थ है आश्रय देने वाला और रक्षा करने वाला। यह नाम भगवान गणेश से भी संबंधित है।बेटी के लिए माँ लक्ष्मी से संबंधित सुंदर नामपद्मिनी – कमल के समान सुन्दरऐश्वर्या – धनआदित्री – देवी लक्ष्मी का एक नाम जिसका अर्थ है सर्वोच्च सम्मानदेवा श्री – माँ लक्ष्मी का एक नाम है।कल्याणी – कल्याणी का अर्थ है कल्याण करने वाली यानी मां लक्ष्मीउर्वी – मां लक्ष्मी का एक नाम उर्वी भी है।इसके अलावा आप अपनी बेटी को कमला, श्री, पद्मा जैसे सुंदर नाम भी दे सकते हैं।
UK News