उत्तर प्रदेश

विराज सागर दास ने छठ पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास  ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री विराज सागर दास ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है।  प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।  इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है।

Related Articles

Back to top button