अपराध

दिल्ली: सीलमपुर में पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके कमरे में पहुंचे परिवार वालों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपित छत के जरिए युवती के कमरे में पहुंचा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता सपरिवार सीलमपुर इलाके में रहती है। पीड़िता की तीन साल पहले शादी हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी। 28 मार्च की रात वह मकान की पहली मंजिल के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय युवक छत के रास्ते पहली मंजिल पर पहुंचा और महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला की आंख खुल गई और युवक को गलत हरकत करते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर उसके परिवार वाले उपर की मंजिल पर पहुंचे और भाग रहे युवक को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

बाद में पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित महिला के पड़ोस में रहता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Back to top button