राजनीति

मोदी सरकार बिरसा मुंडा की तपोभूमि के विकास के लिए समर्पित: अमित शाह

झारखंड के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भगवान बिरसा मुंडा की तपोभूमि के विकास के लिए समर्पित है। गृह मंत्री ने इस अवसर पर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और गौरवशाली इतिहास का भी जिक्र किया और राज्य की प्रगति और समृद्धि की कामना की।

झारखंड स्थापना दिवस

बिहार से अलग होकर 15 नवंबर, 2000 में झारखंड एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। जब छोटानागपुर क्षेत्र को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग कर झारखंड नाम दिया गया। ऐसा करने के बाद यह भारत का 28वां राज्य बन गया। जिसके उपलक्ष्य में झारखंड में आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। ‌उन्होंने लिखा, ‘प्राकृतिक सौंदर्य, खनिज संपदा, गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई।’ शाह ने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष की तपोभूमि झारखंड के विकास लिए मोदी सरकार निरंतर समर्पित है। वहीं शाह ने राज्य की प्रगति और समृद्धि की भी कामना की।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को ट्वीट कर झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को संपूर्ण देश ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रहा है। राष्ट्रपति कोविंद ने कामना करते हुए कहा कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और परिश्रमी निवासियों के बल पर झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।

पीएम मोदी करेंगे बिरसा संग्रहालय का उद्घाटन

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। वहीं दूसरी तरफ रोहित धवन और एलीहेतु में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button