उत्तर प्रदेश

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘चिकित्सा एवं स्वास्थ्य‘ श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 2,03,780 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,67,61,069 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 15,353 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोरोना के 71,241 एक्टिव मामलों हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,11,622 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 72,72,734 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 12,42,562 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 85,15,296 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button