उत्तर प्रदेश

मंत्रीगणों ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

लखनऊ: प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी हैं।
मंत्रीगणों ने शुभकामना संदेश में कहा कि सम्पूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक है। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा दान का विशेष महत्व है। मंत्रीगणों ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए मकर संक्रांति और खिचड़ी का पर्व मनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button